bhaskar news | Feb 08, 2014,
07:29AM IST
हिसार. सेक्टर 13 में रहने वाले 29 वर्षीय विकास ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार देर रात उसने टेलीफोन के तार से मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे की चौखट में फंदा लगाया और झूल गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटके देखा। वह मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 13 निवासी विकास की छह साल पहले शादी हुई थी। करीब साल भर से उसकी पत्नी अलग रही है। उनकी करीब चार साल की एक बेटी है। वह विकास के साथ ही रहती थी। दंपति के तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसी से विकास परेशान रहता था। मानसिक परेशानी के कारण युवक नशा भी करने लगा था। अपनी परेशानी के कारण ही उसने टेलीफोन के तार से फांसी लगा ली। वह अपने सेवानिवृत्त फौजी बीर सिंह का इकलौता बेटा था।
http://www.bhaskar.com/article-srh/HAR-HIS-wife-were-living-apart-the-troubled-young-man-hanging-out-4515676-NOR.html

No comments:
Post a Comment
Please let us know your comments!